26 दिसंबर 2023 - 04:39
ग़ज़्ज़ा पर वहशियाना बमबारी, अल-मगाजी कैंप में तबाही,100 से ज्यादा लोग शहीद

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता "अशरफ अल-क़दरा" ने एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा कि: " अल मगाज़ी शिविर में जो हो रहा है वह एक नरसंहार है जो घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में किया जा रहा है।"

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने खबर देते हुए कहा है कि ग़ज़्ज़ा के "अल-मगाज़ी" शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनी सेना की ओर से रात में किये गए हवाई हमले में शहीदों की संख्या कम से कम 100 लोगों तक पहुँच गई है।

शोहदा ए अल-अक्सा अस्पताल के प्रवक्ता ने इस बारे में खबर देते हुए कहा कि इस अस्पताल में स्थानांतरित किए गए अधिकांश शहीद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लोग हैं।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता "अशरफ अल-क़दरा" ने एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा कि: " अल मगाज़ी शिविर में जो हो रहा है वह एक नरसंहार है जो घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में किया जा रहा है।"

सोमवार रात, फिलिस्तीनी मीडिया ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के केंद्र में ज़ायोनी हमलों में वृद्धि की सूचना दी। ग़ज़्ज़ा के निवासियों के अनुसार ज़ायोनी हमलों के शुरू होने के बाद से यह रात उनकी सबसे खराब और दर्दनाक रातों में से एक थी। ‬